Saturday, August 12, 2017

नेल्स को बनायें खूबसूरत How To Make Your Nails Beautiful At Home


Nail Care Beauty Tips In Hindi – नेल पालिश का जो रंग किसी पर अच्छा लगता है , वह रंग आप पर भी अच्छा लगे ऐसा जरूरी नहीं है | किस रंग की नेल पालिश आपकी सुंदरता को बढ़ाएगी, यह जानने के लिए आप अपनी त्वचा के रंग को देखें |

रंग बिरंगे नेल पालिश देखने में आकर्षक तो अवश्य लगते है लेकिन जब बात नाखून रंगने की हो, तो कुछ ख़ास कलर ही आपके हांथों की सुंदरता को उभार पातें है | इसलिए नेलपालिश का चुनाव अपनी त्वचा की रंग की हिसाब से ही करें |

डार्क कॉम्प्लेक्शन Aapka Yadi Complexion Dark Ho

यदि आपका कॉम्प्लेक्शन डार्क है, तो आप पर मेटैलिक और गोल्ड नेल कलर्स सूट करेगें | इसके अलावा बरगंडी, पर्पल का विकल्प भी ठीक रहेगा, लेकिन नारंगी, पीला, लाइट शेड्स, नियोंन सिल्वर और व्हाइट से परहेज करें | यदि आप सोचती है कि डार्क कलर की नेल पालिश डार्क कॉम्प्लेक्शन पर अच्छी नहीं दिखेगी, तो मेटैलिक ब्राउन कलर फार्मल और कैज़ुअल दोनों प्रकार के आउटफिट्स के साथ अच्छा लगेगा |

मीडियम कॉम्प्लेक्शन Yadi Apka Complexion Medium Hai

मध्यम गहरे रंग की त्वचा के लिए लाल, पर्पल, ब्राइट ऑरेन्ज, डार्क बरगंडी, वाइन इलेक्ट्रानिक ब्लू का बिकल्प सही है | लेकिन बहुत हल्के रंगों का उपयोग न करें, क्योकि ये आप पर अच्छे नहीं लगेंगे | गोल्ड और रस्ट कलर के शेड्स आपको नहीं लगाने चाहिए | इसके अलावा नाखूनों को नियमित तौर पर साफ़ रखने तथा समय – समय पर उन्हें काटने से भी उनकी सुंदरता बढ़ती है |

गोरी त्वचा Gori Skin Ke Liye Tips

आपके सामने सभी प्रकार के पेस्टल और डार्क शेड्स के कई विकल्प हैं | यदि आप बहुत अधिक गहरे शेड्स लगाना चाहती हैं, तो गहरा नीला, वेज, व्हाइट, पर्पल, सिल्वर, सॉफ्ट ऑरेन्ज, डार्क पिंक, नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लू कोई भी रंग चुन सकती है | लेकिन शिमरी शेड्स से परहेज करें |

रेवलॉन के ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि मेकअप में नाखूनों का आकर्षक होना भी बहुत जरूरी है | बाजार में कई रंग के नेल पालिश हैं, लेकिन उनमे से सही सही नेल पालिश का चुनाव अपनी त्वचा की रंगत को ध्यान में रखकर ही करें |

No comments:

Post a Comment