संवरने–सवांरने की कला स्त्री को जन्मजात मिली है | यह आर्ट उसे सुन्दर दिखने को भी प्रेरित करती है | भागदौड़ भरी जिन्दगी में रोज मेकअप करना तो सम्भव नहीं, मगर डाईट और लाइफस्टाइल को सही रख कर खुद को आकर्षक बनाया जा सकता है |
मेकअप एक कला है | कई बार इससे चेहरे पर कमाल हो सकता है | रोज आईने के सामने काफी वक्त बिताती है महिलाएं ताकि सुन्दर दिख सकें | कई महिलाएं मानती है कि बिना मेकअप के वे सुन्दर नहीं दिख सकती है | मगर सादगी का अपना महत्व है और बिना वक्त या बहुत पैसा खर्च किये भी सुन्दर बने रहा जा सकता है |
Tip #1 – दो गिलास गर्म पानी का महत्व Drink Two Glass of Water Daily In Hindi
सुबह की शुरूवात के लिए इससे अच्छी कोई आदत नहीं है | सुबह उठाने के बाद चाय के बजाय गर्म पाने पियें | इसमें यदि आधा नीबूं का रस डाल लें तो अति उत्तम होगा | ओवरवेट होने या डायबेटीज जैसी समस्या न हो तो थोड़ा शहद भी मिला सकते है | इससे आपको ताजगी का एहसास होगा |
Tip #2 – एसपीएफ का करे इस्तेमाल Conceal Your Age With SPF
उम्र बढ़ने के साथ – साथ धूप, धुल और समय का प्रभाव चहरे पर पड़ने लगता है | इसलिए सनस्क्रीम हमेशा साथ रखे | तेज धूप हो या नहीं, एसपीएफ का इस्तेमाल करें और बहुत से समास्याओं से बचे |
Tip #3 – अपनी कुछ आदतें सुधारें Apni Adat Sudhare
चहरे को सिकोड़ते हुए बात करने, माथे पर बल डालने, आँखें मिचमिचाने, हथेलियों को गालों पर टिकाने, पिम्पल्स नोचने, आँखें मलने जैसी आदतें त्वचा को नुकसान पहुंचाती है | चहरे की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिये इस पर दाग धब्बे अधिक पड़ते हैं | ये आदतें झुर्रीयों को बढ़ाने का काम करती है अतः इन आदतों को जल्द ही छोड़ दें |
Tip #4 – किसी चीज की अधिकता से बचें
नियमित फेसिअल से चेहरे की मांसपेशियों में कसाव आता है, रक्त संचार ठीक होता है और चेहरा साफ़ व् सुन्दर दिखता है | मगर ब्लीच का इस्तेमाल सोच – समझकर ही करना चाहिए | ज्यादा मसाज व् ब्लीच से संवेदनशील त्वचा को नुकसान हो सकता है |
Tips #5 – स्क्रबिंग और क्लींजिंग Do Scrubbing And Cleansing Weekly
रोज सोने से पहले क्लींजिंग मिल्क से चेहरा साफ़ करें | एक सप्ताह में एक बार स्क्रबिंग अवश्य करना चाहिए इससे डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा | क्लींजर से त्वचा बैक्टीरिया रहित होगी, अतिरिक्त तेल व् डेड स्किन सेल्स निकलेंगी | ड्राई स्किन के लिए मौस्चाराईजर वाला क्लीन्जर अच्छा है |
Tip #6 – पानी खूब पियें Khoob Pani Piye
दिन में रोज ३-४ लीटर तक पानी पीना चाहिए | शरीर से टाक्सिनस निकालने का यह सबसे अच्छा उपाय है | यह सौन्दर्य को बढ़ाता है है त्वचा को समस्यारहित रखता है |
Tips #7 – मायस्चाराईजर का प्रयोग Moisturizer Ka Prayog Kare
मुलायम त्वचा के लिए मायस्चाराईजर जरूरी होता है | प्रदूषण मौसम धूप और धुल से त्वचा को क्षति पहुँचती है | स्किन को सही पोषण और नमी मिले तो रिन्कल्स कम पड़ेगें और वह ड्राई होने से बची रहेगी | चेहरे और गर्दन के अलावा हाथों और पैरों पर भी मायस्चाराईजर का प्रयोग करें |
Tip #8 – टोनर का प्रयोग Tonar Ka Prayog Kare
टोनर से न सिर्फ त्वचा में कसाव आता है बल्कि इससे रोमछिद्र भी भरते है और चेहरे से अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाता है |
Tip # 9 – शैम्पू का प्रयोग Shampoo 3 Dino Me Jaroor Kare
सप्ताह में कम से कम तीन दिन बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धोयें और कंडिश्नर का इस्तेमाल करें | चिपचिपे – गंदे बाल चेहरे का लुक बिगाड़ देते है | दिन दो-तीन बार काम्ब अवश्य करें और सोने से पहले भी काम्ब करें |

No comments:
Post a Comment