Saturday, August 12, 2017

चमकती त्वचा कैसे पाएं ? How To Get Glowing Skin Fast Naturally



यहां पर आपको कुछ चमकदार त्वचा के लिए टिप्स दिए गए है | ये टिप्स काफी उपयोगी है |


  1. यदि आपकी त्वचा में ढीलापन है और इसे आप थोड़ा टाइट करना चाहती है तो १० ग्राम (२ स्पून) सोयाबीन का आटा, 100 ml दही और शहद मिलाकर पेस्ट बना ले और फिर इसे चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट के बाद धो लें | इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में कसावट आएगी ।
  2. यदि आप कुछ दिनों से धुप में अधिक निकल रही है और आपकी त्वचा इस कारण से झुलस गयी तो आप यह नुस्खा अपनाएं इससे त्वचा का रंग पहले जैसा हो जाएगा |


आम के पत्ते, जामुन  के पत्ते, दारू हल्दी , गुड़ और हल्दी को बराबर मात्रा में ले लें और मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें | इसे अब अपने शरीर के उस भाग में लगाएं जहां पर त्वचा का रंग पहले जैसा नही हो | लगभग एक घंटे के बाद नहा कर इसे साफ़ कर लें | एक माह तक लगातार इस्तेमाल करने से आपको लाभ नज़र आएगा |

No comments:

Post a Comment